भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में शनिवार को छात्र दरबार का आयोजन सीनेट हॉल में होना था, लेकिन वहां बाढ़ का पानी भर जाने के कारण जगह को शिफ्ट करना पड़ा। छात्र दरबार का आयोजन छात्र सेवा केंद्र में किया गया। वहां 50 से ज्यादा विद्यार्थियों को मूल प्रमाण पत्र के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार दास ने सौंपा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के पहुंचने के बाद उन्हें जगह बदलने की सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...