भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सीएस कम्पाउंड में रविवार को कोर्ट के आदेश पर दखल देहानी की कार्रवाई कराई गई। मजिस्ट्रेट के उपस्थिति और पुलिस की मौजूदगी में कई निजी क्लिनिक और दुकानों को खाली करा जेसीबी से ढाह दिया गया। इससे पहले भी इस साल वहीं पर दखल देहानी की कार्रवाई की जा रही थी जिसपर रोक लगा दी गई थी। उस दौरान दुकानदारों ने पहले नोटिस नहीं दिए जाने की बात कह हंगामा किया था। इस बार पहले ही सभी को नोटिस दिए जाने की बात कही गई। दुकानों को ढहाने की कार्रवाई सोमवार को भी हो सकती है। इसको लेकर मौजूद वकील ने बताया कि सिविल सर्जन कंपाउंड में 27 डिसमिल जमीन पर मालिकाना हक जताने वाले वादी ने 1998 में कोर्ट में टाइटल सूट किया था। उनका कहना था कि 1978 से 1985 तक चले सर्वे के दौरान बिहार सरकार ने उनकी जमीन को सरकार...