Bhagalpur News: सीएम के आगमन को लेकर निगम ने की तैयारी
भागलपुर, जुलाई 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गोराडीह में सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर नगर निगम की ओर से भी तैयारी की जा रही है। मंगलवार सुबह से ही नगर निगम की टीम हवाईअड्डा और उसके आसपास के इलाकों में साफ-सफाई कराने और अतिक्रमण हटाने को उतरी थी। इस दौरान नगर प्रबंधक असगर अली और विनय प्रसाद यादव सहित निगम के सभी शाखा प्रभारी हवाईअड्डा के पास मंगलवार को जुटे और सीएम के कार्यक्रम स्थल के पहुंच पथ को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने गोपालपुर वैकल्पिक बाईपास से लेकर बाईपास तक सड़क के दोनों अतिक्रमण को भी हटाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कल गोराडीह आएंगे मुख्यमंत्री, नवस्थापित डिग्री कॉलेज का करेंगे उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.