भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जगदीशपुर स्थित पूरण झा उच्च विद्यालय बैजानी में सरस्वती विद्या निकेतन के ऑनलाइन उद्घाटन के मौके पर हुई चूक मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) और प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन काटा गया है। डीएम ने इस लापरवाही पर दोनों से स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है। वेतन कटौती का जिक्र दोनों की सेवापुस्तिका में करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिला सूचना पदाधिकारी (डीआईओ) से भी जवाब पूछा गया है कि पूर्ण तैयारी क्यों नहीं की गई? डीएम ने कहा, रविवार को वे स्वयं स्कूल में मौजूद थीं। इस क्रम में यह ज्ञात हुआ कि विद्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है और विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई थी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: विधायक को आमांत्रित नहीं क...