भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर सीएचसी में भर्ती मरीजों, खासकर प्रसूताओं को भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं ने निर्धारित मैन्यू के अनुसार समय पर नाश्ता और भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सीएचसी में प्रसूताओं को समय पर नहीं मिल रहा नाश्ता, जांच के आदेशभोजन वितरण में अनियमितता बुधवार को भी सुबह नाश्ता नहीं मिलने के बाद करीब 10 बजे प्रसूताओं को सीधे चावल, दाल और सब्जी उपलब्ध कराई गई। अस्पताल में भर्ती जयरामपुर निवासी अभिषेक कुमारी की पत्नी सृष्टि कुमारी और मुरारी झा की पत्नी करिश्मा कुमारी ने बताया कि वे सुबह से नाश्ते का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद करीब 10 बजे के आसपास सीधे चा...