भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन चालू न किए जाने से मरीजों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए बाहर या मायागंज (भागलपुर) जाना पड़ रहा है। चिकित्सक भी एक्स-रे के लिए मरीजों को रेफर करने को बाध्य हैं।बुधवार को सड़क दुर्घटना या अन्य कारणों से आए मरीजों को भी एक्स-रे की सुविधा न होने के कारण मायागंज रेफर करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन अनुभव कुमार ने बताया कि अनिक्रा फाउंडेशन द्वारा यहां एक्स-रे मशीन लगाई गई है। पुरानी बिल्डिंग से मीटर निकालकर नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का कार्य बिजली विभाग को सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- Supaul News: छह माह से पीएचसी के स्टोर में पड़े हैं 12 एयर...