Bhagalpur News: सीएचसी बिहपुर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर में शनिवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा भंडार, एंबुलेंस सेवा और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परखना और कमियों को दूर कर व्यवस्था को और बेहतर बनाना था। टीम में डॉ. नूर फातिमा, पीएचसी बरबीघा, शेखपुरा तथा सुजीत कुमार, कंसल्टेंट फाइनेंस, आईडीएसपी, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार शामिल थे। बीसीएम शमशाद आलम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.