Bhagalpur News: सीएचसी चान्दन में आज लगेगा रक्तदान शिविर
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चान्दन में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस सामाजिक अभियान में भाग लेने की अपील की है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों की मौजूदगी में रक्त संग्रह किया जाएगा। रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा ताकि सुरक्षित रक्तदान सुनिश्चित हो सके। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय सामाजिक संगठनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.