Bhagalpur News: सियार ने एक घंटे के अंदर तीन लोगों पर किया हमला
भागलपुर, नवम्बर 17 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर प्रखंड के पोखरिया गांव में सियार के हमले से एक घंटे के अंदर तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में सिकंदर यादव, पिता स्व. मुनी लाल यादव, विमला देवी, पति तिलो शर्मा तथा मणिकांत कुमार, पिता तिलो शर्मा शामिल हैं। तीनों पोखरिया गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, सियार ने पहले विमला देवी पर हमला कर उन्हें काट लिया, मां को सियार के हमले से बचाने पहुंचे उनके पुत्र मणिकांत कुमार को भी सियार ने काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा सिकंदर यादव को भी सियार ने अपना निशाना बनाया। एक घंटे के भीतर तीन लोगों पर हुए हमले से गांव में दहशत का माहौल है।घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने उनका उपचार किया। घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.