भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से नीरज बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगीनियां गांव में पेट्रोल पंप के समीप स्थित टायर की थोक दुकान में चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के टायर और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर दुकान के पीछे का चदरा काटकर अंदर घुसे और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। घटना शनिवार रात की है।

दुकान से टायर और नकदी की चोरी रविवार सुबह दुकान का स्टाफ मो नासिर पहुंचा तो पीछे के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर टायर और अन्य सामान गायब थे। इसके बाद दुकानदार सलखुआ थाना क्षेत्र के मोबारकपुर निवासी करीम मंजर को सूचना दी गई।सूचना पर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार और अपर थानाध्यक्ष शोएब अख्तर पुलिस बल के साथ पहुंचे। बाद में मुख्यालय डीएसपी केपी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने...