Bhagalpur News: सिमरी: इंजन पर चढ़े डाकबम, रुकी ट्रेन, स्टेशन पर मची अफरातफरी
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से नीरज सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर रविवार को सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर डाकबमों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। सहरसा-समस्तीपुर सवारी ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही बड़ी संख्या में डाकबम इंजन के पास पहुंच गए। कुछ श्रद्धालु इंजन पर भी चढ़ गए। इस कारण ट्रेन कुछ देर स्टेशन पर खड़ी रही। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान दिलीप कुमार मंडल ने तत्परता दिखाते हुए इंजन पर चढ़े श्रद्धालुओं को नीचे उतारा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बताया गया कि उस समय स्टेशन पर आरपीएफ की ड्यूटी में एक ही जवान तैनात था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.