Bhagalpur News: सिटी एसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। सिटी एसपी अतुलेश झा ने गुरुवार को शाहकुंड थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को कांडों का समय पर अनुसंधान करने का निर्देश दिया। गश्ती एवं अपराध नियंत्रण में सुचारू रूप से करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि पंजियों का संधारण सही तरीके से हो। मुख्यालय के निर्देश का क्रियान्वयन सही तरीके से करने को कहा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.