Bhagalpur News: सिक्की और विभिन्न घासों से मंजूषा कला का हुआ अभिनव प्रयोग
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर संग्रहालय में आयोजित युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला शृंखला के समापन के बाद प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। 25 सितंबर से 16 अक्टूबर तक संचालित इस कार्यशाला के अंतर्गत पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण, कला के नए प्रयोगों, युवाओं के कौशल विकास तथा उन्हें रोजगार के संभावित अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह के अवसर पर कार्यशाला के दौरान तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान डॉ. मंजीत सिंह किनवार, दिलीप कुमार और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन आदि मौजूद रहे। समापन समारोह में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर में फोटोग्राफी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। फोटोग्राफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.