Bhagalpur News: सिकंदरपुर मे मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागपुर, प्रधान संवाददाता मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित मंदिर से मां काली की प्रतिमा की चोरी हो गई। घटना शनिवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। प्रतिमा को पहनाए गए आभूषण भी चोर उठा ले गए। घटना को लेकर आस-पास रहने वाली महिलाओं का कहना है कि शनिवार की रात लगभग 12 बजे तक वे लोग मंदिर परिसर में ही थीं। पुजारी का कहना है कि मंदिर की जमीन को लेकर पहले से विवाद है। जिससे विवाद है उनपर ही प्रतिमा चोरी की आशंका जताई जा रही है। मोजाहिदपुर थानेदार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने इस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर बताया कि उसी वजह से घटना को अंजाम देने की आशंका है, लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मंदिर के पास गली में लगे सीसीटीवी में कुछ लोग प्रतिमा ले जाते दिखे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.