भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर। साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर से जीआरपी ने शनिवार की रात 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। रेल एसपी विद्या सागर ने बताया कि भागलपुर स्टेशन पर पहुंचने पर हल्ला किया कि एक यात्री की बैठे-बैठे मौत हो गई। जीआरपी स्काट ट्रेन पहुंची और मामले की जांच कर शव ट्रेन से उतारा। उन्होंने बताया कि मृतक के रिश्तेदार से थानाध्यक्ष ने फोन पर बात की। मृतक का वह भतीजा बता रहा है। रिश्तेदार के पहुंचने पर मृतक के नाम व पता का पता चल सकेगा। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हर्ट अटैक से मौत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...