Bhagalpur News: सावन समाप्त होते ही ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। श्रावणी मेला समाप्त होने के साथ ही सुल्तानगंज में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इससे भादों मास में आने वाले कांवरियों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा घाट स्टेशन के आगे बेतरतीब तरीके से टोटो खड़े कर देने से कांवरियों को पैदल चलने में दिक्कत हो रही है। कांवरियों की भीड़ वाले मार्ग पर भी छोटी वाहनों की आवाजाही हो रही है। वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से कांवरियों को ठोकर लगने का डर बना रहता है। सीढ़ी घाट पर टोटो की भीड़ लगी रहने से कांवरियों को पैदल आने-जाने में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.