भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सावन का महीना शुरू होते ही भागलपुर के बाजारों में हरी चूड़ियों की खनक गूंजने लगी है। स्टेशन चौक, खलीफाबाग और तिलकामांझी के बाजारों में स्थित कॉस्मेटिक दुकानों पर गुरुवार सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। सुहागिन महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद की हरी चूड़ियां खरीदने में जुटी हैं। चूड़ियों की खरीदारी को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। चुनिहारी टोला के चूड़ी दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि सावन शुरू होने से पहले हरी चूड़ियों की बिक्री बढ़ गई है। कांच, लाख और डिजाइनर चूड़ियों के नए-नए कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। सावन के महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां पहनती हैं क्योंकि हरा रंग प्रकृति, हरियाली, समृद्धि, उर्वरता और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा धार्मिक...