Bhagalpur News: सावन पूर्णिमा को लेकर कांवरियों की लगी भीड़
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। निज संवाददाता सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान कर अपने साथ गंगाजल ले बाबाधाम जाने कांवरियों की भीड़ सुल्तानगंज में लगती रही। कांवरिया बाबा धाम के लिए प्रस्थान करते रहे। गुरुवार की शाम से ही पूर्णिमा को जल उठाने वाले कांवरियों से शहर का चप्पा-चप्पा भर गया था। काफी संख्या में श्रद्धालु डाक बम बन जेठौरनाथ महादेव को जल चढ़ाने गए। कांवरियों की भीड़ के आगे यहां उनके ठहराव हेतु बनाए गए जगह छोटा पड़ गया था।शुक्रवार शाम पांच बजे तक डाक बमों की संख्या 41 रही। जिसमें सभी पुरुष शामिल रहे। वहीं सामान्य कांवरियों की संख्या 2,21,501 रही। बेगूसराय के कांवरिया सानू बम ने बताया की शौचालय और स्नान के नाम पर भी कांवरियों से निजी विश्रामालय संचालक पैसा वसूलते हैं। पूर्णिमा को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.