भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिव शक्ति मंदिर में रविवार को महान महंत अरुण बाबा की अध्यक्षता में सावन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महंत अरुण बाबा ने सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिया कि दर्शन के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर के सेवक दिनेश मंडल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और गंगाजल एवं लोटे की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि तीसरी सोमवारी पर आयोजित होने वाले भक्ति जागरण कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयकारों के साथ जलाभिषेक के लिए जा ...