भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-एक  स्थित श्रीरामपुर कोठी में युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए महीनों से गंदगी से पटे सार्वजनिक कुएं की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। युवाओं के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। बताया जाता है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सार्वजनिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत इस कुएं का जीर्णोद्धार कराया गया था। कुएं के ऊपर जाली लगाई गई थी तथा उसे आकर्षक बनाने के लिए मधुबनी पेंटिंग भी कराई गई थी। इसके बावजूद लंबे समय से कुएं में कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे बदबू फैल रही थी और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। रविवार को कुएं में जमा कचरे और बदहाल स्थिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो...