भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के सामान्य समिति की बैठक 30 अक्टूबर को होगी। पहले यह दो नवंबर को निर्धारित थी। इसको लेकर मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने नगर आयुक्त किसलय कुशवहा को पत्र लिखा है। कहा है कि नगर आयुक्त को तीन से पांच नवंबर के बीच स्पेन में आयोजित स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस में हिस्सा लेना है। इसी कारण नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में बैठक संभव नहीं है। इसी कारण नगर निगम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों, विकास कार्यों एवं नीतिगत निर्णयों की समीक्षा के लिए 30 अक्टूबर को तिथि तय की गई है। सुबह 11.30 बजे से बैठक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक अब 28 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...