भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। हवाई अड्डा क्षेत्र में बने 845 मकानों पर निगम प्रशासन की कार्रवाई की तलवार लटक गई है। गुरुवार तक नगर निगम ने इन सभी भवनों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्वीकृत भवन नक्शा या भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने वाले मकानों को अवैध मानते हुए ध्वस्त कर दिया जाएगा।​नगर निगम की अतिक्रमण शाखा के प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि फिलहाल अवैध निर्माण की आशंका के तहत इन मकानों को नोटिस दिया गया है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में इन्हें अवैध श्रेणी में डालकर नियमानुसार बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों में नियमों के तहत भवन का नक्शा स्वीकृत कराया जान...