भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा दुमुंही चौक के पास छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिक्रमपुर निवासी सुबोध पासवान के रूप में हुई है। उसके पास से टेट्रा पैक में रखी करीब साढ़े छह लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की। रविवार को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: दस ल...