Bhagalpur News: साड़ी का पल्लू बाइक के चक्के में फंसने से महिला गिरकर घायल
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छीट मकंदपुर के सामने नवनिर्मित फोरलेन पर सोमवार को साड़ी का पल्लू बाइक के चक्के में फंसने से बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला के भाई ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भागलपुर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेल्थू गांव निवासी भाई अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान छीट मकंदपुर के सामने नवनिर्मित फोरलेन पर अचानक महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के चक्के में फंस गया। पल्लू के चक्के में फंसते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। थानाप्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि घटना के बाद विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.