Bhagalpur News: साईं पालकी यात्रा समारोह का भंडारे के साथ समापन
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घंटाघर स्थित संकट मोचन दरबार के साईं मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय साईं बाबा पालकी यात्रा समारोह का शनिवार को भंडारा, अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति, साईं बाबा जागरण और आरती-पूजन के साथ समापन हो गया। दूसरे दिन सुबह 11 बजे से शाम तक मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान व्यवस्थापक पंडित दिनेश चंद्र झा ने बताया कि इस वर्ष साईं बाबा पालकी नगर भ्रमण यात्रा का 15वां आयोजन था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गाजे-बाजे के साथ निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.