Bhagalpur News: साइकिल चोरी होने पर बालक को पुलिस को सौंपा
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे शिवाजी चौक पर गणेश पूजा पंडाल के पास एक युवक ने अपनी साइकिल खड़ी की और दर्शन करने चला गया। जब वह पंडाल से बाहर आया तो साइकिल नहीं थी। पीड़ित युवक ने स्थानीय लोगों की मदद से दौड़कर एक विवाह भवन के पास 12 वर्ष के बालक को साइकिल के साथ पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पूजा पंडाल के पास गांजा पी रहा था। इसी दौरान एक साथी आया और उसे साइकिल लेकर चलने को कहा। उसका साथी वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने बालक को 112 पुलिस के हवाले कर दिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पीड़ित पक्ष अगर लिखित शिकायत किया तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.