भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सभी कोटि के तीन से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को बीआरसी में शिविर आयोजित की गई। बीईओ तन्नू कुमारी ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 121 पंजीयन हुआ। जिसमें फाइलेरिया के तीन, श्रवण यंत्र के 14, एमआर किट के 19, व्हीलचेयर पांच, ट्राई साइकिल 21, ब्रेल किट शॉप के छह बच्चों की पहचान हुई। कुल 22 प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...