भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: पतरघट (सहरसा) से पुलेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट पतरघट थाना क्षेत्र की जम्हरा पंचायत के भद्दीकला वार्ड-14 में बुधवार देर शाम एक हत्या की आशंका पर पुलिस ने एक नवविवाहिता का शव जलती चिता से उठवा लिया। दाह-संस्कार के दौरान पुलिस ने चिता से शव बरामद कर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि भागलपुर के खरीक की रहने वाली युवती रागिनी कुमारी (21 वर्ष) ने करीब ढाई माह पूर्व सहरसा के जम्हरा पंचायत के भद्दीकला वार्ड-14 निवासी माधव कुमार यादव से प्रेम विवाह किया था। अचानक उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- पति, सास और जेठ पर प्राथमिकी दर्ज सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव को मुखाग्नि दी जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को ...