भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: सहरसा से श्रुतिकांत की रिपोर्ट जिले में क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है। सहरसा जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा से शिष्टाचार भेंट कर नगर क्षेत्र में टर्फ विकेट युक्त क्रिकेट मैदान के निर्माण की मांग संबंधी आवेदन सौंपा। नगर आयुक्त ने आवेदन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहरसा नगर निगम खेल, शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आधुनिक क्रिकेट मैदान बनने से युवा खिलाड़ियों को बेह...