भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: सहरसा से मनीष सिंह की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के 1,09,62,859 पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए अक्टूबर माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन (11 सौ रूपये प्रति माह) की राशि का सफलतापूर्वक अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहरसा जिला भी ऑनलाइन के माध्यम से जुड़ा। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ,विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहित लगभग 100 से अधिक स्थानीय पेंशनधारी इस वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशन...