भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद। बख्तियारपुर थाना परिसर में गुरुवार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित दंगा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित की गई। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभ्यास में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति में संयमित कार्रवाई, सुरक्षा घेरा बनाने तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जवानों ने हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, ढाल, लाठी सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप अभ्यास किया। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने कहा कि ऐसे नियमित अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए त...