भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट महिषी, एक संवाददाता। तमसो मा ज्योतिर्गमय के संदेश के साथ दीपों का त्योहार दीपावली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान काली पूजा और लक्ष्मी पूजा भी विधि- विधान से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में हर्षोल्लास के साथ मना दीपों का त्योहार दीपावली दीपावली पर सजे घर और आंगन रविवार सुबह से ही लोग घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे रहे। बच्चों ने घरौंदा बनाया तो महिलाओं ने आंगन में आकर्षक रंगोली सजाई। शाम होते ही दीप, मोमबत्ती और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से पूरा प्रखंड जगमगा उठा। लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उल्का दहन (उक्का-पाती) कर कुलदेवता और ग्राम देवता को नमन किया तथा सुख-शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- Dumka News: द...