Bhagalpur News: सहरसा : सुबह में फिर बदला मौसम अंधेरा छाते ही कुछ जगह हुई बारिश
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट जिले में लगातार दो दिनों से सुबह में बारिश हुई। शुक्रवार को अहले सुबह झमाझम बारिश के बाद शनिवार की सुबह भी बारिश हुई। शनिवार की सुबह सूर्य निकलने के बाद अचानक मौसम बदल गया और अंधेरा छा गया। फिर बारिश होने लगी। थोड़ी देर के लिए कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद फिर तीखी धूप निकल गई। बारिश से न्यूनतम तापमान में कमी तो तीखी धूप निकलने अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को 4 मिली मीटर से अधिक बारिश हुई। हालांकि शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से नगर निगम की कई गली मोहल्ले सहित मुख्य सड़क पर कीचड़ पानी जमा है ऐसे में शनिवार की सुबह भी थोड़ी देर के लिए हुई कुछ बारिश से सड़कें गीली और किचड़मय बन गई।बारिश से नगर निगम के कई मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.