Bhagalpur News: सहरसा : सिमरी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दस दिवसीय दशहरा उत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। महिलाओं ने पारंपरिक विदाई गीत गाए, वहीं श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अगले वर्ष फिर आने की कामना की। नगर परिषद क्षेत्र के रेलवे दुर्गा स्थान और पुरानी बाजार दुर्गा स्थान की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया गया। रेलवे दुर्गा स्थान की प्रतिमा को स्कूल रोड स्थित उच्च विद्यालय के पास बने जलाशय में, जबकि पुरानी बाजार दुर्गा स्थान की प्रतिमा को डाक बंगला चौक स्थित जलाशय में विसर्जित किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जयकारों के बीच मां दुर्गा को विदाई, प्रशासन की मुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.