Bhagalpur News: सहरसा : सिमरी में आग से दो दुकान राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित मुरली चौक पर रविवार की देर रात भीषण अग्निकांड में दो सगे भाइयों की अलग-अलग दुकानों में आग लग गई। इस घटना में दोनों दुकानों में रखी करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि ईंट और चदरे से निर्मित दुकानों के चदरे के परखच्चे उड़ गए।
दो दुकानों में लाखों का नुकसान अग्निकांड में अशोक भगत की डीजे सामान की दुकान और संतोष भगत की किराना दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। डीजे की दुकान में एम्पलीफायर, बड़े साउंड बॉक्स, जेनरेटर सहित अन्य कीमती उपकरण रखे हुए थे। वहीं, किराना दुकान में रखा सामान और डीप फ्रीजर भी आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गया। दोनों दुकानदारों के अनुसार, अग्निकांड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.