Bhagalpur News: सहरसा : सड़क हादसे में जख्मी वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) से विमलेश भारती की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के समीप सड़क हादसे में जख्मी 73 वर्षीय मंजू देवी की शुक्रवार देर रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका नया टोला वार्ड संख्या एक निवासी भोगी यादव की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार मंजू देवी गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर बाजार जा रही थीं। इसी दौरान विवाह भवन के समीप कांवरियों से भरे सीएनजी ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मंजू देवी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.