भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर। संभावित बाढ़ और मानसून को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को बीडीओ मोहन कुमार सिंह ने सिटानाबाद दक्षिणी स्थित बाढ़ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान आश्रय स्थल पर साफ-सफाई और मरम्मत की आवश्यकता पाई गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को तत्काल सफाई अभियान चलाकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया। निर्देश के बाद आश्रय स्थल को उपयोग योग्य बनाने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया।बीडीओ यह भी पढ़ें- सहरसा: संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, बीडीओ ने बाढ़ आश्रय स्थल ...