Bhagalpur News: सहरसा : शौचालय में ताला, प्रखंड कार्यालय आने वाले लोग परेशान
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सौरबाजार। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आईसीडीएस कार्यालय के बगल में आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय में ताला लगा है। शौचालय में कागजात रखे होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे विभिन्न कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय बंद रहने से खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी होती है। सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए शौचालय का इस्तेमाल नहीं हो पाना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय में रखे कागजात हटाकर इसे आम लोगों के लिए खोला जाना चाहिए, ताकि कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी न हो। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.