भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अभी भी कई विद्यालयों में शौचालय का घोर अभाव है। विद्यालयों में शौचालय नहीं रहने से छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ऐसे कई विद्यालयों में एसएसए मद से शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई लेकिन शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। विद्यालय में शौचालय निर्माण पूरा नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय करते बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड असैनिक द्वारा पत्र भेजा गया है। बीएसईआईडीसी उप प्रबंधक तकनीकी ने कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर 31 अक्टूबर तक हर हाल में शौचालय निर्माण पूरा करने को कहा गया है। जानकारी अनुसार शौचालय निर्माण कार्य करवाने की जिम...