Bhagalpur News: सहरसा : शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से महेंद्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात अगलगी की दो अलग- अलग घटनाओं में श्रृंगार की दो दुकानें जलकर राख हो गईं। पुरानी बाजार और पहाड़पुर बाजार में हुई इन घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहली घटना नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित वार्ड संख्या 18 में हुई, जहां महेंद्र साह की श्रृंगार दुकान में अचानक आग लग गई। रात होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा श्रृंगार का सामान और अन्य सामग्री जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.