Bhagalpur News: सहरसा : विधायक ने शिक्षा सुधार और खेल मैदान निर्माण का दिया भरोसा
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय, चकभारो में विधायक सह विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदेन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। छात्र - छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि विधायक का मिथिला पाग, चादर व पुष्पमाला से सम्मान किया गया। विधायक ने कहा कि शिक्षा और छात्रहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विद्यालयों की समस्याओं का समाधान कर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी, वहां खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा।समारोह में शिक्षकों ने विद्यालय की समस्याओं को उठाते हुए अतिरिक्त वर्ग कक्ष, मुख्य द्वार, चारदीवारी निर्माण और खेल मैदान के सीमांकन की मांग रखी। विधायक ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.