भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवन की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा कि जिलान्तर्गत अवस्थित बहुत से विद्यालयों में वैसे जर्जर जीर्ण-शीर्ण व परित्यक्त विद्यालय भवन, शौचालय अवस्थित है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारक हो सकता है। इस संबंध में पूर्व में भी निदेशित किया जा चूका है कि किसी भी जर्जर जीण-शीर्ण अथवा असुरक्षित भवन में पठन पाठन आदि का कार्य नहीं कराना है। प्रखंडाधीन जिन विद्यालयों में जीर्ण शीर्ण विद्यालय भवन एवं शौचालय इत्यादि अवस्थित हैं, उसकी सूची कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ताकि बीएसईआउडीसी के अभियंताओं द्वारा स्थलीय जांच कर परित्यक्त व जर्जर घोषित करते हुए विद्यालय भव...