Bhagalpur News: सहरसा : मूसलाधार बारिश से कोसी दियारा में जनजीवन अस्त-व्यस्त
भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी दियारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसका सबसे अधिक असर दैनिक मजदूरों और व्यवसायियों पर पड़ा है। दैनिक मजदूर गुरुचरण चौधरी, दिनेश राम, बबलू राम, भूमी राम और कैलाश चौधरी ने बताया कि रोज मजदूरी करने के बाद ही घर का चूल्हा जलता है। दो दिनों से बारिश के कारण काम नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार के सामने अनाज का संकट गहराने लगा है। वहीं, बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई है। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ है और बाहर रखा सामान भीगकर खराब हो गया। लगातार बारिश के बीच दियारा क्षेत्र के कई गांवों में कच्चे मकान गिरने की सूचना है। सलखुआ प्रखंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.