Bhagalpur News: सहरसा : मुख्य सड़क पर एक दर्जन से अधिक ब्रेकर, आवागमन में परेशानी
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सौरबाजार, संवाद सूत्र। सौरबाजार के गढ़िया मोड़ से गढ़िया गांव होते हुए खैरा गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्जन से अधिक ब्रेकर बने रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों समेत अन्य वाहन चालकों को बार-बार ब्रेकर पार करने में दिक्कत होती है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कम दूरी के अंतराल पर कई ब्रेकर बने होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। खासकर बाइक सवारों को बार-बार गति कम करनी पड़ती है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क पर बने ब्रेकरों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.