भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर। बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव सहित अन्य ने पुतले का दहन किया। पुतले में आग लगते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व विधायक ने कहा कि दशहरा का पर्व सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण दहन केवल एक पुतले को जलाने की परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का प्रतीक है। मौके पर जगधर यादव, मुखिया विनय यादव, रामावतार यादव, मुन्ना भगत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में विधायक ने किया रावण दहन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया ...