Bhagalpur News: सहरसा : मखाना के गुड़ी का भाव आधा, घाटे में बेचने को मजबूर किसान
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट कहरा। मखाना के गुड़ी की कीमत में गिरावट से उत्पादक किसान परेशान हैं। किसानों के अनुसार, शुरुआत में मखाना के गुड़ी का भाव 22 हजार रुपये प्रति क्विंटल था, जो घटकर अब करीब 11 हजार रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। वहीं, केवल पानी से गुड़ी निकालने में औसतन छह हजार रुपये प्रति क्विंटल खर्च हो जाता है। इसके अलावा खेती और अन्य कार्यों की लागत भी बढ़ गई है। ऐसे में कम कीमत पर गुड़ी बेचने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिकांश किसानों के पास मखाना के गुड़ी के भंडारण के लिए उचित जगह नहीं है। मजबूरी में उन्हें कम भाव पर ही अपनी उपज बेचनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि लागत बढ़ने और कीमत घटने से मखाना की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.