भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट महिषी एक संवाददाता । 11 अक्तूबर को कलश स्थापन के साथ प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में शुरू शारदीय नवरात्रा के दूसरे दिन सोमवार को भक्तों ने माता के द्वितीय ब्रह्मचारिणी रूप का पूजन किया। इस मौके पर महिषी स्थित सिद्धपीठ उग्रतारास्थान, महपुरा स्थित बाबा करु मंदिर, नाकुच के नकुचेश्वर मंदिर, पचभिण्डा, वीरगांव, कुंदह, भेलाही दुर्गा स्थान, लहुआर, महिसरहो, मनोबर तथा कन्दाहा सूर्य मंदिर सहित अन्य धर्म स्थानों पर अहले सुबह से ही भक्तों की अपार भीड़ मां दुर्गा के द्वितीय रूप का पूजन किया। इस मौके पर महिषी तारास्थान के वशिष्ठ चबूतरा पर ग्रामीण पंडितों द्वारा अखण्ड दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। महिषी साधनालय सहित कई अन्य गांवों में भी दुर्गासप्तशती का मंत्रोच्चार जारी है, जिससे...