भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण जिले के तटबंध के अंदर चार प्रखंडों के चिन्हित स्कूलों को बंद कर दिया गया था लेकिन अब बाढ़ समाप्त होते ही फिर से सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। डीईओ ने जारी पत्र में कहा किनदी के जलस्तर में कमी आने एवं स्थिति सामान्य होने के आधार पर सूची अनुसार सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत 12 विद्यालय, महिषी प्रखंड अन्तर्गत 23 विद्यालय एवं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत 22 विद्यालय अर्थात कुल-57 विद्यालयों में पूर्व की भांति पठन-पाठन संचालन करने हेतु प्रस्ताव प्राप्त कराया गया है। जिससे अब फिर से संचालन शुरू किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...