Bhagalpur News: सहरसा : बाइक की डिक्की से रूपये उड़ाये
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए असमाजिक तत्वों की गतिविधियां बढने लगी है। शनिवार की दोपहर कचहरी चौक स्थित एसबीआई शाखा समीप बाइक की डिक्की से करीब 32 हजार रूपये उड़ा लिया गया ।पीड़ित संतनगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर कामाख्या नारायण सिंह बैंक से 35 हजार रुपये निकासी किए। जिसमें से तीन हजार रूपये जेब में और बाकी 32 हजार रूपये बाइक की डिक्की में रखा ।इसी दौरान सेब खरीदने के क्रम में बाइक कि डिक्की से रूपये निकाल लिया गया। इस दौरान लोगों ने एक व्यक्ति को खदेड़ कर कोसी चौक समीप पकड़ लिया। लेकिन रुपये बरामदगी नहीं हो सका। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस डायल 112 मौके पर जाकर आरोपी को अपने हिरासत में लिया ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.