भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के बसियाघाट गांव में एक घर से चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात गांव निवासी रामलोचन पासवान की पत्नी कैली देवी के घर में घुसकर चोरों ने दस हजार रुपये नकद, एक बक्सा और कीमती कपड़ों की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुअनि मुकेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए विकास हेम्ब्रम और छोटेलाल टुड्डू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर धेमरा नदी से चोरी का बक्सा ब...